पिथौरागढ़। नेपाली युवक पर सौतेली बहन से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
आरोप है कि नेपाल निवासी युवक जाजरदेवल थाना क्षेत्र में किराए पर रहता है। आरोप है कि छह माह से वह अपनी सौतेली बहन को डरा, धमका कर दुष्कर्म कर रहा था।
मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसआई मेघा शर्मा ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आरोपी छह माह से सौतेली बहन से दुष्कर्म कर रहा था। उनका कहना है कि आसपास रहने वाले कई लोगों को इसका पता था।
इसके बावजूद उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी। इस प्रवृत्ति पर गहरी चिंता जताते हुए उन्होंने महिलाओं से अपराध की सूचना पुलिस को देने को कहा। बताया कि पुलिस उनकी पूरी मदद करेगी।