हल्द्वानी। सर्दी का मौसम जैसे-जैसे शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे रेलगाड़ियों का भी देरी से पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। इससे दिल्ली, जयपुर, देहरादून से आने वाले कुमाऊं के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को जैसलमेर से चलकर काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली गाड़ी अपने निर्धारित समय सुबह 05:04 बजे के इतर एक घंटा देरी से छह बजे पहुंची। इसी तरह शनिवार की देर रात नैनी दून एक्सप्रेस अपने तय समय 11:15 बजे के इतर 12:45 बजे काठगोदाम पहुंची। दिल्ली से लौटने वाली संपर्क क्रांति भी रात 10:45 बजे के इतर रात 12 बजे पहुंची। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ये गाड़ियां मुरादाबाद के बाद से लेट हुईं।