हल्द्वानी। मैदानी क्षेत्रों में बढ़ते कोहरे के कारण जैसलमेर, देहरादून और लखनऊ से लौटने वाली ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। रेलवे के अनुसार शनिवार को रानीखेत एक्सप्रेस दो घंटा 25 मिनट देरी से सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पहुंची। इसी तरह देहरादून एक्सप्रेस 40 मिनट और काठगोदाम-लखनऊ ट्रेन 20 मिनट लेट हुई। ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को आगे का सफर करने में असुविधा हुई।