फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत ने एलबीएस को हराया

विज्ञापन
हल्दूचौड़ में वालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते पूर्व विधायक नवीन दुम्का। संवाद - फोटो : HALDUCHOD
विज्ञापन
हल्दूचौड़। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दीना हल्दूचौड़ के मैदान में युवक मंगल दल दीना की ओर से राज्य स्तरीय दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का, ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी ने किया। प्रतियोगिता के लिए 20 टीमों ने पंजीकरण किया है।
विज्ञापन

रविवार को पहले मैच में रानीखेत क्लब ने लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय दीना हराया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोचन पाठक, युवक मंगल दल अध्यक्ष सचिन दुमका, उप ग्राम प्रधान सूरज भट्ट, ज्येष्ठ प्रमुख अमित नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल अधिकारी, रेफरी देवेश गुणवंत, जीवन पवार, प्रकाश बोरा, देवेंद्र बिष्ट, अजय बचखेती, संतोष भट्ट, सुरेश जोशी, भुवन भट्ट आदि थे। सोमवार को पहले लीग मैच का सेमीफाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें