फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामपुर रोड आज रहेगी बंद, लालकुआं होकर रुद्रपुर जाएंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर स्थित टांडा जंगल रेलवे फाटक के पास मरम्मत कार्य होने के कारण सड़क बुधवार सुबह 7:30 बजे से रात 10:30 बजे तक यातायात के लिए पू्र्ण बंद रहेगी। इसके चलते पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है। रुद्रपुर को जाने वाले सभी वाहन वाया लालकुआं-नगला होते हुए रुद्रपुर जाएंगे। वहीं रुद्रपुर से आने वाले समस्त वाहन वाया लालकुआं आएंगे।
विज्ञापन

एसपी यातायात हरबंश सिंह ने बताया कि हल्द्वानी से रामपुर रोड होते हुए रुद्रपुर की ओर जाने वाले दोपहिया, चारपहिया समेत सभी वाहन सिंधी चौराहे से डायवर्ट होकर बरेली रोड होते हुए लालकुआं से किच्छा नगला बाइपास होकर जाएंगे।
इसी तरह सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर से रामपुर रोड होकर रुद्रपुर जाने वाले सभी वाहन टीपीनगर, शीतल होटल, गन्ना सेंटर से डायवर्ट होकर लालकुआं से किच्छा नगला बाइपास होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें