रामनगर ने जीती अनुसूचित जाति बास्केटबाल प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल जिले में मल्लीताल स्थित डीएसए बास्केटबाल मैदान में सोमवार को खेल निदेशालय देहरादून और जिला प्रशासन की ओर से एक दिवसीय अनुसूचित जाति बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत ने बताया कि लीग मैचों के बाद फाइनल मुकाबला नैनीताल और रामनगर के बीच खेला गया। इसमें रामनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 47-43 से खिताब अपने नाम किया।
मुख्य अतिथि मोहित आर्या ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। वहां भगवत मेर, गौरव नयाल, विशाल वर्मा, हरीश राणा आदि मौजूद रहे।