फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शादी समारोह में दो महिलाओं की चोटी काटी

Mon, 13 Mar 2023 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर में अग्रवाल सभा में निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह के दौरान दो महिलाओं की चोटी काटने का मामला सामने आया है। मामले में अब तक पुलिस को किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


रामनगर कोतवाल के एसएसआई अनीस अहमद ने बताया कि अग्रवाल सभा में निर्धन कन्याओं का विवाह चल रहा था। इस बीच किसी अराजक तत्व ने दो महिलाओं के बाल काट दिए। एक महिला ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। महिला एसआई रेनू मौके पर पहुंची और लोगों को पूछताछ की। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने किसी पर आरोप नहीं लगाया और न ही अब तक तहरीर दी है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि संभवत: किसी ने शरारतन महिलाओं के बाल काटे हैं। तहरीर नहीं मिली है, फिर भी पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें