रामनगर। रामनगर बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव 16 मई को होंगे। मंगलवार को हुई बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी पीएस बोहरा ने बताया कि 7, 8 मई को नामांकन पत्रों की बिक्री और 11, 12 मई दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। 12 मई को एक बजे बाद नामांकन पत्रों की जांच और 14 मई को आम सभा होगी। 16 मई की सुबह 10 से दोपहर 3:30 बजे तक बार एसोसिएशन के सभा कक्ष में मतदान होगा। शाम चार बजे परिणाम घोषित किया जाएगा।