किच्छा की रामलीला में सीता स्वंयवर का दृश्य
- फोटो : KITCHHA
किच्छा। पुरानी मंडी स्थित रामलीला मंच पर रविवार रात को सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया गया। यहां पर राजा जनक के दरबार में राम का अभिनय कर रहे रिंकल ने धनुष तोड़ा। लीला में राजीव अग्रवाल ने राजा जनक, अंशुल ने लक्ष्मण व विवेक ने सीता का अभिनय किया। लीला में लोगों की भीड़ जुटी। वहां पर जितेंद्र अग्रवाल, हरीश सक्सेना, रमेश, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, ओम अग्रवाल आदि थे।