फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बैंड-बाजे के साथ निकली रामलीला की झंडा शोभायात्रा

Fri, 25 Sep 2026 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। प्रसिद्ध पायते वाली रामलीला के आयोजन से पहले बृहस्पतिवार को नगर में झंडा शोभायात्रा निकाली गई। कोसी रोड स्थित रामलीला परिसर में पूजा-अर्चना के बाद बैंड-बाजे के साथ शुरू हुई शोभायात्रा पैठपड़ाव स्थित रामलीला मंच पहुंची। बृहस्पतिवार को रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा में भगवान राम का दरबार और विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। पैठपड़ाव स्थित मंच पर झंडा पूजन के बाद ध्वजा-पताका फहराई गई। इस दौरान सचिन अग्रवाल, रविशंकर शुक्ला, प्रबल बंसल, प्रदीप कपूर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें