फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गणेश पूजन के साथ रामलीला शुरू

Thu, 08 Oct 2026 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। श्री रामलीला मैदान में बुधवार को रामलीला का शुभारंभ हुआ। व्यास पीठ पर पुष्कर दत्त शास्त्री विराजमान हुए और समिति के सदस्यों से व्यास पीठ का पूजन कराया। गणेश पूजन से पहले धर्मसभा हुई। इसमें रामलीला संचालन समिति के रिसीवर एवं नगर मजिस्ट्रेट एबी बाजपेई, वरिष्ठ सदस्य वेद प्रकाश अग्रवाल और बिन्देश गुप्ता सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। रामलीला संचालन समिति के मीडिया प्रभारी भवानी शंकर नीरज और विनीत अग्रवाल ने बताया कि आठ अक्तूबर से दशहरे तक प्रतिदिन व्यास जी के निर्देशन में रामलीला का मंचन होगा। 11 अक्तूबर से श्री बृजेश्वरी लीला मंडल वृंदावन की मंडली इसी मैदान में रात्रि लीला का मंचन करेगी। बृहस्पतिवार को भगवान गणेश के पात्र का मंचन राजेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। कार्यक्रम में मेयर गजराज बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री मोहन पाठक और छात्र संघ अध्यक्ष आर्यन बेलवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें