रामनगर। श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार के अवसर पर रामामंदिर स्थित रामेश्वर महादेव का भव्य शृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान हरि हर के दर्शन किए जिसमें श्री हरि शेषनाग के आसन पर विराजमान रहे तथा भगवान शंकर के रामेश्वर महादेव के रूप में दर्शन हुए। वहीं इस दौरान बाहर से आए गायक, कलाकारों ने भजनों, नृत्य और झांकियों से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के परायण में 108 दीपकों की भव्य आरती ने वातावरण को और भक्तिमय बना दिया। इस दौरान हनी अग्रवाल, शलभ मित्तल, ऋषि गुप्ता, राहुल अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता,अंकुर गोयल, अंकित अग्रवाल, सुलभ बंसल, तुषार अग्रवाल आदि रहे।