हल्द्वानी। केसरवानी युवा समिति की बैठक में नई कार्यकारिणी चुनी गई। इस दौरान रमेश केसरवानी अध्यक्ष, सुमित केसरवानी महामंत्री और संदीप केसरवानी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। निवर्तमान कोषाध्यक्ष ने पिछले दो साल के खर्च का ब्योरा रखा।
निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, महामंत्री ललित केसरवानी ने नई कार्यकारिणी को कार्यभार सौंपा। बैठक में केसरवानी वैश्य सभा के अध्यक्ष भोलानाथ केसरवानी, महामंत्री गिरीश केसरवानी, सुरेश केसरवानी, सुमित केसरवानी, संतोष केसरवानी, सोनू केसरवानी, राजकुमार, उमेश केसरवानी, अमरनाथ केसरवानी, रामकुमार केसरवानी, मनोहर केसरवानी, देवेंद्र केसरवानी आदि मौजूद रहे। संवाद