फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में 10 को निकलेगी रैली

Fri, 06 Dec 2024 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर दस दिसंबर को विभिन्न संगठनों की ओर से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रैली निकाली जाएगी। भाजपा संभाग कार्यालय में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बैठक कर कहा कि बांग्लादेश के राजनीतिक माहौल में हिंदू समाज आगजनी, हत्या और बलात्कार का शिकार हो रहा है। तय किया कि दस दिसंबर को एमबी इंटर कॉलेज मैदान से सुबह दस बजे विशाल रैली निकाली जाएगी। इस दौरान लोग बांग्लादेश सरकार से हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करेंगे और जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भी भेजेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए अलग-अलग सामाजिक संगठनों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला पंचायत की प्रशासक बेला तोलिया, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत, लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट, दायित्वधारी सुरेश भट्ट, दिनेश आर्य, अनिल कपूर डब्बू, प्रदीप बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें