भीमताल (नैनीताल)। नगर के बोहराकून क्षेत्र में पहाड़ी काटकर मिट्टी और पत्थर का अवैध खनन करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने बुधवार को रैली निकाल नारेबाजी की। स्थानीय लोगों ने कहा कि पहाड़ी के कटान के चलते बरसात में आपदा का भय बना हुआ है। फिर भी जिला प्रशासन आंखें बंद करके बैठा है। बुधवार को पहाड़ी कटान को लेकर ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। साथ ही प्रशासन से कार्रवाई नहीं करने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने पुलिस थाने में भी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान प्रिंस खनायत, सीमा बोहरा, जया बोहरा, निशा बोहरा, शांति खनायत, भावना खनायत, शुभम, चेतन आदि मौजूद रहे। इधर, भीमताल के लोगों ने तल्लीताल में टीआरसी की पहाड़ी पर धड़ल्ले से जेसीबी से कटान करने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने कुमाऊं कमिश्नर से क्षेत्र का निरीक्षण कर कार्रवाई की मांग की है।