नैनीताल। कैलाश व्यू, वैलव्यू, जॉयविला उत्थान समिति की बैठक में पुरानी कार्यकारिणी की ओर से नवरात्र, होली समेत अन्य अवसरों पर किए गए धार्मिक कार्यों समेत अन्य जनहित के कार्यों के बारे में बताया गया। कार्यकारिणी ने अपना लेखा जोखा रखते हुए कार्यकाल की समाप्ति की घोषणा की। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन कर राकेश चंद्र सुयाल को अध्यक्ष, कमलेश तिवारी को महासचिव, बालकृष्ण सांगुड़ी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवीन पांडे को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मुकेश जोशी मुन्ना को कोषाध्यक्ष और विनोद जोशी को उपसचिव की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान आजीवन संरक्षक सुधीर कुमार साह, नव नियुक्त महेश चंद्र साह, कर्नल सुनील जोशी को सम्मानित किया गया।