फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का मारेंगे

Sat, 21 Mar 2026 05:17 PM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें ‘धुरंधर धामी’ की उपाधि दी।
विज्ञापन
हल्द्वानी में आयोजित सभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शॉल ओढ़ाकर स्वागत करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में उन्होंने धामी को धाकड़ धामी के बजाए धुरंधर धामी की उपाधि दे डाली। कहा जब राज्य में विकास योजनाएं धुरंधर गति से चल रही हों तो फिर अब धाकड़ धामी नहीं बल्कि धुरंधर धामी चलेगा। धामी को धाकड़ से धुरंधर का रक्षा कवच पहना गए राजनाथ। गिनाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां। बोले राज्य में विकास के काम धुरंधर गति हो तो धाकड़ धामी नहीं धुरंधर धामी कहें। छोटे राज्य में करोड़ों की विकास योजनाओं के बारे में जान हतप्रत रहे रक्षामंत्री।

कांग्रेस पर जमकर बरसे शांत नजर आने वाले धामी। बोले विपक्षियों को न मंदिर अच्छा लगता है और न ही उन्हें उत्तराखंड की संस्कृति से कोई सरोकार है। कांग्रेस गरीबी हटाओ का नारा देते रही लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं किया।

 राजनाथ को लेकर आए सीएम के चेहरे पर नजर आया गजब का आत्मविश्वास। 

 उत्तराखंड सरकार ने लगाई विकास प्रदर्शनी।

 मीडिया के लिए बनाए गए स्थल पर भाजपाईयों का कब्जा, करते रहे नारेबाजी।

 सीएम ने पश्मिना से बना अंग वस्त्र ओढ़ाकर दिया लोकल फार वोकल का उदाहरण, नवरात्रि पर भेंट किया माता नंदा का दरबार।

 भाजपा सरकार बनाने के लिए नहीं देश चलाने के लिए करती है राजनीति। 2027 में दुनिया की कोई भी ताकत उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने से नहीं रोक सकती (धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर रक्षा मंत्री ने एमबी इंटर कालेज मैदान में जनसभा को किया संबोधित)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें