फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में दोपहर तक बारिश, जिले के पांच मार्ग बंद

Thu, 24 Jul 2025 01:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बुधवार सुबह शहर में घना कोहरा और बादल छाए रहे। 10:30 बजे के बाद मूसलाधार बारिश शुरू हुई जो दोपहर 2:30 बजे तक चली। इसके बाद बारिश तो बंद हुई लेकिन धूप नहीं निकली। जिले में बारिश से पांच ग्रामीण मार्ग बंद हो गए हैं। बुधवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार नैनीताल निर्माण खंड से जुड़े रामनगर से तल्लीसेठी बेतालघाट मार्ग, भुजान बेतालघाट मार्ग, बसगांव-जिनौली मार्ग, पेयखाेली-भियालगांव और मौना-ल्वेशाल-कालपताल मार्ग मलबा आने से बंद हो गए हैं। इनको खोलने के लिए जेसीबी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें