नैनीताल। मक्कार स्पोर्ट्स ग्रुप की ओर से आयोजित विकास जोशी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता पर मौसम की मार पड़ी है। बारिश के कारण मैदान गीला हो गया है, जिससे टूर्नामेंट के मैचों को फिलहाल स्थगित करना पड़ा है। क्रिकेट सचिव रवि जोशी ने बताया कि बारिश की वजह से पिच और आउटफील्ड खेलने लायक नहीं रह गया है। खिलाड़ियों की सुरक्षा और खेल की गुणवत्ता को देखते हुए यह फैसला किया गया है।