फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: मौसम का मिजाज बदला, अगले तीन दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी

Tue, 07 Apr 2026 12:07 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है जहां ओलावृष्टि, बारिश और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
Uttarakhand Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने पिथौरागढ़, बागेश्वर समेत सभी जिलों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बर्फबारी की भी संभावना है।

शहर में सोमवार सुबह और शाम ठंड के साथ दिनभर धूप खिली रही। दिन का अधिकतम तापमान देहरादून के 29.8 से चार डिग्री अधिक 32.4 और न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान आठ डिग्री लुढ़ककर 14.1 और न्यूनतम तीन डिग्री घटकर 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इन दिनों खेतों में गेहूं की बालियाें की कटाई हो रही है। अगर बारिश और ओलावृष्टि होती है तो गेहूं की फसल खराब हो सकती है। ओलावृष्टि से साग-सब्जियों को भी नुकसान पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें