हल्द्वानी। दिनभर बादल छाने के बाद शनिवार शाम 20 मिनट तक तेज हवा चली और झमाझम बारिश शुरू हो गई।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने छह और सात सितंबर को नैनीताल, बागेश्वर समेत पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं आठ और नौ सितंबर को पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बारिश का तीव्र दौर चलने की चेतावनी दी है। बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट रही। शनिवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़कर 30.8 और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान तीन डिग्री नीचे 17.5 और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।