फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 2011 में रेलवे ट्रैक संख्या तीन को हुआ था नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला नदी समय.समय पर रेलवे ट्रैक के लिए खतरा बनती रही है। बरसात में बाढ़ आने पर नदी का बहाव रेलवे भूमि की ओर होता है।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में गौला नदी के तेज बहाव में हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के ट्रैक संख्या तीन को काफी नुकसान हुआ था। इसके बाद रेलवे ने हल्द्वानी-काठगोदाम स्टेशन से ट्रेनों का संचालन बंद किया था। काठगोदाम से आने.जाने वाली ट्रेनों को लालकुआं रेलवे स्टेशन से संचालित किया गया था। करीब डेढ़ महीने बाद स्थिति सामान्य हो पाई।
विज्ञापन

अक्तूबर 2021 में आई आपदा में काठगोदाम रेलवे स्टेशन की शंटिंग लाइन का 100 मीटर से अधिक हिस्सा भू-कटाव के चलते गौला नदी में समा गया था। इस कारण काठगोदाम रेलवे स्टेशन को आने.जाने वाली ट्रेनों का संचालन बंद करना पड़ा था। अभी तक शंटिंग लाइन की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। बीते साल अक्तूबर में भी गौला नदी के कटाव से हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास पटरी संख्या तीन को खतरा पैदा हो गया था जिसके बाद से इस पटरी पर ट्रेनों का संचालन बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें