फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : पटरी पर लौटी रेल-बस सेवा

Tue, 18 Jul 2023 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कांवड़ मेला समाप्त होने और बारिश कम होने की वजह से रोडवेज बस और ट्रेना सेवा पटरी पर लौटने लगी है। दिल्ली के लिए अब सीधी बस जाने लगी है और साथ ही देहरादून के लिए भी सीधी बस सेवा संचालित होने की संभावना बन रही है। काठगोदाम से सोमवार को सभी ट्रेनों का संचालन हुआ जिससे यात्रियों को राहत मिली है।
विज्ञापन


हल्द्वानी डिपो से सबसे ज्यादा बस देहरादून और दिल्ली रूट पर चलतीं हैं। सामान्य तौर पर हल्द्वानी डिपो से दिल्ली के लिए 12 बस और देहरादून के लिए करीब छह बस चलतीं हैं। कांवड़ मेला और बारिश की वजह से दिल्ली की बस को रामपुर के बाद डायवर्ट किया जा रहा था। बस को शाहबाद, अनूपशहर और बुलंदशहर से भेजा जा रहा था। सोमवार को दोपहर बाद दिल्ली के बस रामपुर से सीधे मुरादाबाद होते हुए भेजी जा रहीं हैं। इससे दिल्ली पहुंचने में तीन से चार घंटे बचने लगे हैं और साथ ही किराया भी कम होने लगा है। इधर देहरादून रूट की बस अभी मुजफ्फरनगर होते ही भेजी जा रही है। अनुमान है कि मंगलवार से देहरादून की बसें हरिद्वार होते हुए भेजे जाने लगेंगी। हल्द्वानी बस स्टेशनन इंचार्ज इंद्रा भट्ट ने बताया कि इन दिनों यात्रियों की संख्या कम है।


काठगोदाम से सोमवार को सभी ट्रेनें चलीं

हल्द्वानी। बारिश की वजह से जिन ट्रेनों का संचालत प्रभावित हुआ था अब वह ट्रेनें पूरी तरह से चल पड़ीं हैं। सोमवार को सुबह दिल्ली के लिए रानीखेत एक्सप्रेस, शाम को जैसलमेर के लिए रानीखेत एक्सप्रेस को रवाना किया गया। साथ ही देहरादून के लिए भी देहरादून एक्सप्रेस गई है। इन तीनों की ट्रेनों का संचालन काफी प्रभावित हुआ था। मंगलवार को भी सभी ट्रेनों को चलाए जाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से दिल्ली और देहरादून को जाने वाली ट्रेनें ज्यादा बाधित हुईं थीं। काठगोदाम स्टेशन अधीक्षक डीएस बोहरा ने बताया कि बारिश रुकने की वजह से रेल यातायात फिर बहाल हो गया है।
विज्ञापन


रद्द हुई ट्रेनों का वापस मिलेगा किराया
हल्द्वानी। पूर्व में काठगोदाम रूट से रद्द हुई ट्रेनों का किराया यात्रियों को वापस मिलेगा। उल्लेखनीय है कि टिकट आरक्षण होने के बाद भी ट्रेनों को रद्द करना पड़ गया था। इज्जतनगर रेलवे मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि किराया वापसी का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें