फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मेडिकल स्टोरों पर छापा, एक का लाइसेंस निलंबित होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। औषधि विभाग की टीम ने सोमवार को चार प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्रों समेेत छह मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई जबकि दवाओं के तीन सैंपल भी लिए गए। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई। टीम ने सभी दवा विक्रेताओं को अपने यहां दवाओं का रखरखाव व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए। औषधि नियंत्रक मीनाक्षी ने टीम के साथ सोमवार को छापा मारा। उन्होंने बताया कि महर्षि विद्या मंदिर के पास दो और गैस गोदाम के पास दो प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों पर छापा मारा। इस दौरान तीन दवाओं के सैंपल लिए गए जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। आरटीओ रोड स्थित गीता मेडिकल स्टोर की जांच में लाइसेंस संबंधी दस्तावेज पूरे नहीं थे। इस पर मेडिकल स्टोर के निलंबन की संस्तुति की गई है। मुखानी क्षेत्र में भी एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल स्टोर संचालकों का अपने यहां दवा व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए हैं। सभी को सात दिन का समय दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें