फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग प्रकरण : जुर्माना जमा करने का अंतिम दिन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के तीनों छात्रों के लिए जुर्माना जमा करने का आखरी दिन सोमवार है। साथ ही संबंधित छात्रों के अभिभावकों को भी बुलाया गया है जिनके सुपुर्द इन तीनों छात्र को किया जाएगा।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज में बीती 25 मार्च को रैगिंग हुई थी। इस मामले में एंटी रैगिंग कमेटी ने एक छात्र को छह महीने के लिए छात्रावास और पाठ्यक्रम से निष्कासित करने का फैसला किया था जबकि दो छात्रों को छह महीने के लिए छात्रावास और एक महीने के लिए पाठ्यक्रम से बाहर करने का फैसला किया था। साथ ही तीनों छात्रों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। इस जुर्माने को जमा करने की समय सीमा सोमवार तक है। इस मामले में आज छात्रों को दिया समय पूरा हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि छात्रों को 3 अप्रैल तक जुर्माना राशि जमा करने का समय दिया गया था जिसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संबंधित छात्रों के अभिभावकों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें