फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सीएचसी बेतालघाट में महिला नर्स की जाए नियुक्ति

Sun, 02 Jul 2023 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
बेतालघाट सीएचसी में महिला नर्स की नियुक्ति के लिए ग्रामीणों ने चिकित्सा प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बेतालघाट (नैनीताल)। गर्भवती महिलाओं की देखरेख के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में महिला नर्स नहीं है। इसके चलते गर्भवती महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिला नर्स की नियुक्ति नहीं होने पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ. रतनदीप सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बेतालघाट क्षेत्रवासियों ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के प्रसव संबंधित जांच को लेकर अस्पताल में एक भी महिला नर्स नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व में अस्पताल में तैनात नर्स का तबादला कर दिया गया लेकिन उसके बाद नर्स की नियुक्ति नहीं हो पाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही सीएचसी में नर्स की नियुक्ति नहीं की गई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दलीप सिंह नेगी, समाजसेवी तारा भंडारी, किशन बुधौडी, जगदीश नाथ गोस्वामी, हरीश पांडे, मदन गोस्वामी, दिनेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें