हल्द्वानी। मिनर्वा फुटबाल एकेडमी की ओर से गोरापड़ाव स्थित मैदान में चल रहे फुटबाल टूर्नामेंट के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग के मुकाबले खेले गए। अंडर-14 में पहला मैच क्वींस और स्टार स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें क्वींस ने स्टार स्पोर्ट्स को 1-0 से हराया। अंडर-19 वर्ग में मिनर्वा एकेडमी और स्टार स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें मिनर्वा एकेडमी ने स्टार स्पोर्ट्स एकेडमी को 1-0 से हराकर जीत हासिल की। सागर रावत, रजत चौहान और प्रियांशु निर्णायक रहे। मुख्य अतिथि विजय बिष्ट और देवेंद्र बिष्ट सहित आदि रहे।