नैनीताल। मल्लीताल खेल मैदान में पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता गैप के बाद शुक्रवार से फिर से होगी। क्रिकेट सचिव रवि जोशी ने बताया कि होली पर्व के चलते तीन दिन प्रतियोगिता स्थगित की गई थी। छह मार्च से पुन: प्रतियोगिता शुरू होगी। 11 बजे से प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला एनवाईएस और नैनी माउंट के मध्य मुकाबला खेला जाएगा।