फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले संपन्न

Sat, 14 Nov 2026 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को यूथ बालक-बालिका और एलीट महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच देवेंद्र भट्ट ने बताया कि यूथ बालक वर्ग में उधम सिंह नगर के निर्भय सागर, पौड़ी के अभिषेक, नैनीताल के अंकुल और पंकज सिंह नेगी समेत दस खिलाड़ियों ने अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यूथ बालिका वर्ग में दीपिका, निकिता पांडे, खुशी चंद, नेहा बल्दिया, साक्षी, कृष्णा, महक, कविता, पीहू, तनुजा बिष्ट, साक्षी टम्टा, दिया और संप्रीती कौर ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। प्रतियोगिता का समापन 15 नवंबर को होगा। उसी दिन अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। वहां हरी सिंह मान, जोगेंद्र सौन, मुकेश चंद्र बेलवाल, ललित मोहन कुंवर, श्याम सिंह डांगी, सुंदर सिंह गढ़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें