फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लोनिवि ने बिना प्रपत्र जांचे जारी कर दिए 900 नोटिस

विज्ञापन
बैठक।  - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हल्द्वानी। बिना प्रपत्र जांचे नाप भूमि पर 900 नोटिस जारी कर दिए। हद तो ये है कि लोक निर्माण विभाग के पास सड़क के प्रपत्र तक नहीं हैं। अब राजनीतिक और व्यापारियों का दबाव पड़ा तो लोनिवि अधिकारियों ने अपनी गलती मानते हुए नोटिस वापस ले लिए हैं। उधर मेयर जोगेंद्र रौतेला की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में प्रशासन, लोनिवि और व्यापारियों के साथ बैठक हुई। लोनिवि ने सभी व्यापारियों को नोटिस निरस्तीकरण की सूचना देने और लाल निशान मिटाने की हामी भरी।

बीते दिनों लोनिवि ने बरेली रोड तीनपानी से काठगोदाम नरीमन चौराहे तक सड़क किनारे के 900 भवन स्वामियों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया था। साथ ही चिह्नित भवनों पर लाल निशान भी लगा दिए थे। मंगलवार सुबह व्यापारियों ने लोक निर्माण विभाग में जमकर हंगामा काटा। मुनगली गार्डन निवासी अनिल मुनगली ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को प्रपत्र दिखाते हुए कहा कि उनके परदादा ने दो अक्तूबर-1888 को नीलामी में जमीन खरीदी थी। अब लोनिवि इसे अपनी बता रहा है। व्यापारियों के विरोध और राजनीतिक दबाव के चलते लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने सभी नोटिस रद्द कर दिए।
विज्ञापन


देर शाम पांच बजे मेयर जोगेंद्र रौतेला की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम पारितोष वर्मा, लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार, बीजेपी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट और व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने अपने प्रपत्र अधिकारियों को दिखाते हुए कहा कि उनके पास रजिस्ट्री है। इसके बाद भी लोनिवि इसे अपनी भूमि बताकर नोटिस जारी कर रहा है। इससे व्यापारियों में भय व्याप्त है।

लोनिवि के अधिकारियों ने अपनी गलती मानी। कहा कि उन्होंने नोटिस वापस ले लिया है। कहा कि प्रपत्र तलाशे जा रहे हैं। एनएच की ओर से जो लीनर चार्ट दिया गया है, उस आधार पर नोटिस दिए गए हैं।
उधर मेयर जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि बैठक में व्यापारियों ने अपनी जमीन के साक्ष्य रखे। ये सभी जमीन भौमिक अधिकार की हैं। लोनिवि ने माना कि त्रुटिवश गलत नोटिस जारी हो गए हैं। लोनिवि के अधिकारियों से कहा गया कि वह सभी को पत्र भेजकर बताए कि नोटिस निरस्त कर दिए गए हैं। लोनिवि ने जो लाल निशान लगाएं हैं, उन्हें सफेद पेंट से मिटाएगा।
विज्ञापन


=:=
व्यापारियों ने ईई को घेरा
हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी का घेराव किया। आरोप लगाया कि व्यापारियों के मन में भय का माहौल पैदा करने की साजिश रची जा रही है। सभी निर्माणों में विभागीय नियमों का पूर्ण पालन हुआ है तो फिर नोटिस क्यों दिए जा रहे हैं। कहा कि विभाग की अनापत्ति के बाद ही निर्माण का नक्शा स्वीकृत हुआ है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्सवान, केंद्रीय सह संयोजक देवेश अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह, प्रदेश सचिव राजीव अग्रवाल, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, पार्षद राजेंद्र मुन्ना, नुसरत सिद्दीकी, जितेंद्र अरोरा, चमन गुप्ता, रामप्रसाद कश्यप, मोहित सडाना, सन्नी बिरमानी, देवेंद्र कोहली, अविनाश बेलवाल, संजीव आनंद, शमशाद अहमद, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें