भवाली/गरमपानी (नैनीताल)। सोशल मीडिया पर कैंची धाम और आसपास क्षेत्रों के प्रतिष्ठानों की ओर से ओवर रेट में सामान बेचने की शिकायत पर सोमवार को एसडीएम तुषार सैनी ने धाम के प्रतिष्ठानों की जांच की। एसडीएम ने बताया कि पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतल एमआरपी रेट पर ही बिक रही है। उन्होंने व्यापारियों से दुकानों के आगे सामान की रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए हैं। शटल टैक्सी चालकों को भी रेट लिस्ट लगाकर ही वाहन चलाने को कहा है। उन्होंने व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन से वार्ता कर खुद भी ऐसी शिकायतों पर नजर रखते हुए लोगों को रेट लिस्ट लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा। एसडीएम ने कहा कि ओवर रेट या अन्य किसी तरह की भ्रामक खबर फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।