हल्द्वानी। नगर निगम में लगे दीपावली महोत्सव में लगे स्टॉल में स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं महिलाएं अपने उत्पादों की बिक्री कर रही हैं। इसी में शीशमहल काठगोदाम निवासी पुष्पा संभल ने भी स्टॉल लगाया है। गणपति सेवा संस्था की सचिव पुष्पा संभल ने बताती हैं कि उन्होंने वर्ष 2012 में कुछ महिलाओं के साथ एसएचजी की शुरुआत की। धीरे-धीरे कुनबा बढ़ता गया। उन्होंने समूह में जरूरतमंद और विधवा महिलाओं को जोड़ा। वर्तमान में उनकी ओर से 18 स्वयं सहायता समूहों का सफल संचालन कर 180 महिलाएं की आर्थिक स्थिति बल दिया जा रहा है। पुष्पा ने बताया कि समूह में अचार, पापड़, एपण, सिलाई-कढ़ाई, हाथ की स्वेटर ओर मोमबत्ती आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है।