फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पूर्वांचल समाज ने सूर्य देव को दिया अर्घ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित छठ पूजा स्थल पर मंगलवार को पूर्वांचल समाज के लोगों ने चैती छठ पर्व मनाया गया। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पर एकत्रित हुए। गीतों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच व्रतियों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने छठी मैय्या की गीत से साथ घाट पर दीप जलाए। साथ ही कच्चे फल, ठेकुआ समेत अन्य सामान से माता छठी की पूजा अर्चना की। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ अनुष्ठान का विधिवत समापन होगा। वहां अध्यक्ष कृष्णा शाह, कोषाध्यक्ष वीरू पंडित, जयप्रकाश शाह, सुरेश भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें