भीमताल (नैनीताल)। जिले के 1279 प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के रखरखाव के लिए 1.22 करोड़ रुपये की धनराशि जारी हो गई है। धनराशि जारी होने के साथ सभी विद्यालयों में चाक, डस्टर, ग्रीन बोर्ड, विद्युत उपकरणों के साथ पानी की टंकी, नल, अलमारी, प्रयोगशालाओं के उपकरण समेत अन्य रखरखाव की सामग्री खरीदी जा सकेगी। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया कि विद्यालयों में रखरखाव के लिए धनराशि जारी की गई है। सभी बीईओ और डिप्टी बीईओ को विद्यालयों में सभी सामग्री उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।