फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उत्तराखंड की बसों के आगे अपनी बसें लगा रही पंजाब रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जालंधर की बस को पंजाब रोडवेज के मनमाफिक समय पर नहीं भेजने का विवाद अभी सुलझा नहीं है। जालंधर बस अड्डे पर उत्तराखंड रोडवेज के बस चालकों को परेशान किया जा रहा है। उत्तराखंड की बसों के आगे पंजाब की बसें लगाई जा रहीं हैं ताकि यहां की बसों को सवारी न मिलें।
विज्ञापन

बीते बुधवार को पंजाब रोडवेज के जालंधर डिपो की बस को हल्द्वानी से सुबह 10:30 बजे रवाना किया गया था जबकि बस चालक-परिचालक अपराह्न तीन बजे बाद ले जाना चाहते थे। इससे विवाद पैदा हो गया। पंजाब जाने वाली उत्तराखंड की बसों के चालक और परिचालकों को परेशान किया जाने लगा। मामला सुलझाने के लिए हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड के परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन से वार्ता की। हालांकि 48 घंटे बीतने के बाद भी मामला नहीं सुलझा है।
शुक्रवार को पंजाब जाने वाली उत्तराखंड की बसों के चालक-परिचालकों को वहां परेशान किया गया। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड रोडवेज की बसों के आगे पंजाब की बसों को लगाया गया जिससे उत्तराखंड रोडवेज की बसों में सवारी कम हो बैठें। दिल्ली और उत्तर प्रदेश की तरह ही पंजाब के रूट पर उत्तराखंड रोडवेज की काफी बसें जातीं हैं। हल्द्वानी डिपो से आठ बसें पंजाब जाती हैं जबकि पंजाब से यहां तीन बसें आती हैं। एआरएम बिष्ट का कहना है कि कोशिशें चल रही हैं, जल्द मामला सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें