फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लालकुआं से राजकोट के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त सुविधा के रूप में पूजा स्पेशल गाड़ियों का संचालन शुरू किया है। इसी क्रम में लालकुआं से राजकोट के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 19 अक्तूबर को 05045 लालकुआं–राजकोट पूजा विशेष गाड़ी लालकुआं स्टेशन से दोपहर 1:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बरेली सिटी, कासगंज और मथुरा होते हुए अपने गंतव्य राजकोट पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए यह कदम यात्रियों की सुविधा के लिए उठाया गया है। पूजा विशेष ट्रेनों के संचालन से पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें