शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित पब्लिक स्कूलों में होली पर्व और गुड फ्र ाइडे के उपलक्ष्य में 22 मार्च से लेकर 25 मार्च तक अवकाश घोषित किया गया है। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि सभी पब्लिक स्कूलों में एकरूपता लाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने पीएसए की ओर से अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएं दी है।