फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा में रामगढ़ की सुध नहीं लेने पर भड़के जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत बैठक में जनप्रतिनिधियों ने पिछले साल की आपदा के बाद से रामगढ़ विकासखंड की लगातार अनदेखी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बीडीसी बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने जिला प्रशासन पर ग्राम पंचायतों की अनदेखी का आरोप लगाया।
ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख प्रदीप ढैला ने कहा कि विभागीय अधिकारियों ने बदहाल सड़कों को सही नहीं किया जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को भी सही नहीं किया। वहीं उमागढ़ में बारिश से बहे पुल को जल्द सही कराने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने अधिकारियों से बैठक में ग्रामीणों को हर योजना का लाभ देने को कहा। बैठक में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन समेत अन्य विभागों ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि दिनेश बिष्ट, जिपं सदस्य कमलेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें