फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बैंककर्मियों की हड़ताल से जनता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर नैनीताल में बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। इसके चलते उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सभी बैंक कर्मचारी मल्लीताल स्थित पंजाब नेशलन बैंक की शाखा के बाहर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने श्रम कानून में बदलाव का विरोध करते हुए नारेबाजी की। वक्ताओं ने सरकार से कानून और इसमें हुए बदलाव को खत्म करने की मांग की। अध्यक्ष प्रवीण साह ने कहा कि श्रम कानून में बदलाव के विरोध में देश के लाखों बैंककर्मी और मजदूर संगठन सांकेतिक रूप से हड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सकारात्मक निर्णय नहीं निकलने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। नैनीताल में हड़ताल के चलते मंगलवार को सभी बैंकों का करीब 60 से 65 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। नैनीताल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक के कर्मी हड़ताल में शामिल रहे। अन्य बैंक खुले रहे। यहां रोहित कैशले, पंकज खुल्बे, चंदन राजपूत, रोशन बिष्ट, रजत शाह, नरेश बिष्ट, विनोद वाल्मीकि आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें