पहाड़पानी (नैनीताल)। विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को धारी के सूपी, काफली, कसियालेख, लेटीबुंगा गांव का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पानी की समस्या हल कराने को कहा। विधायक ने जल संस्थान विभाग के अधिकारियों को जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्रामीणों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने को कहा। लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से क्षतिग्रस्त सड़कों पर डामरीकरण कराने के निर्देश दिए।