फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ग्रामीणों को दिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तेश्वर(नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत प्यूड़ा में बृहस्पतिवार को बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जनप्रतिधियों और अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन योजना के तहत पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने, जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान और क्षतिग्रस्त सड़कों को सही कराने की मांग की। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायतों में जनता दरबार लगाकर विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की। विधायक राम सिंह कैड़ा ने विभागीय अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्यायों को हल करने को कहा। दायित्वधारी शांति मेहरा ने अधिकारियों से सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा। रामगढ़ ब्लॉक प्रमुख दीप चंद्र ने अधिकारियों से शिविर में उठी समस्याओं को हल कराने को कहा। इस दौरान एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें