देवरिया में निकासी नाला खुरवाते विधायक राजेश शुक्ला
- फोटो : KITCHHA
किच्छा। वनखंडी में जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विधायक राजेश शुक्ला को बताया कि एनएच ने नाले का निर्माण नहीं कराया, जिससे बारिश का पानी उनके घर और खेतों में भर जाता है। विधायक राजेश शुक्ला ने एनएच के उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर निर्माण कार्य शुरू करने को कहा। इस दौरान रंजीत नगरकोटी, सुनित कुमार सिंह, कृपाल शर्मा, रमेशचंद्र वर्मा, संजय कुमार, मनोज सिंह, ज्वाला प्रसाद राठौर, सुरेश गौतम आदि मौजूद थे।