किच्छा चीनी मिल ईडी को ज्ञापन देते किसान
- फोटो : KITCHHA
किच्छा। किसानों ने गन्ना मूल्य के भुगतान की मांग को लेकर चीनी मिल में प्रदर्शन करते हुए मिल अधिशासी निदेशक को ज्ञापन दिया। किसानों का आरोप है कि उपज के भुगतान के लिए किसान भटक रहे हैं, लेकिन कोई उनका सुधलेवा नहीं है। शुक्रवार को किसान नेता सुरेश पपनेजा के नेतृत्व में कई किसान गन्ने लेकर चीनी मिल पहुंचे और मिल की अधिशासी निदेशक के कार्यालय गेट पर धरना शुरू कर दिया। ईडी को को ज्ञापन देकर बताया कि गन्ना किसानों का 22 फरवरी से चार मई तक 64 करोड़ रुपए का भुगतान बाकी है। मांग उठाई कि 15 दिनों में यह भुगतान किया जाए। इस दौरान ओम प्रकाश गंगवार, लखवीर सिंह, ताहिर मलिक, जसवीर सिंह, अशोक शर्मा आदि थे।