रामनगर। रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज स्थित नगर वन में जल्द ही पर्यटकों के लिए ओपन थिएटर का निर्माण होने जा रहा है। एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि इस ओपन थिएटर में 100 से अधिक लोगों के एक साथ बैठने की सुविधा होगी। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी एक बेहतर मंच मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि इसके निर्माण के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा है। अनुमति मिलते ही निर्माण शुरू किया जाएगा।