फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के पदों पर डीपीसी से हो पदोन्नति

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय शिक्षक संघ ने प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती का विरोध किया है। उन्होंने प्रधानाचार्य के पदों पर डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) के तहत प्रमोशन करने की मांग की है। साथ ही सभी विभागीय पदों पर डीपीसी के तहत ही पदोन्नति देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले भर में राजकीय संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर जिले के आठों विकासखंडों में प्रधानाचार्य समेत अन्य पदों पर डीपीसी कराकर पदोन्नति की मांग को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सीएम और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा गया। भारी वर्षा के बीच शिक्षक अपनी मांग को लेकर अडिग रहे। हल्द्वानी, कोटाबाग, रामनगर, धारी, रामगढ़, भीमताल, बेतालघाट, ओखलकांडा के ब्लॉक अध्यक्षों, मंत्रियों की मौजूदगी में सीएम और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
हल्द्वानी में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र पाठक के माध्यम से शिक्षकों ने सीएम और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष मदन गोस्वामी, मंत्री हरीश पाठक, उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, संरक्षक हेमंत डूंगराकोटी, गोकुल सिंह मर्तोलिया, जगदीश सिंह बिष्ट, डॉ. भुवन चंद्र जोशी, भुवन चंद्र पांडे, रवींद्र गुरुरानी, विनोद कुमार दुबे, महेश चंद्र पांडे, चित्रा चौहान, सुरेश चंद्र जोशी, प्रमोद सिंह अधिकारी, मनीष त्रिपाठी, कैलाश जोशी, हरीश पांडे, जीवन चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें