रामनगर। कृषि विभाग की ओर से विकास खण्ड कार्यालय में किसान दिवस आयोजित हुआ। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यालय में कार्यक्रम की अध्यक्षता परमजीत सिंह और संचालन सहायक कृषि अधिकारी रमेश जोशी ने किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी और ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी गिरीश तिवारी, वरिष्ठ पशु चिकित्सक राजीव कुमार, कृषि अधिकारी कुबेर तड़ियाल, सहायक कृषि अधिकारी कुसुम रेखाड़ी, हरीश कुमार, बृजेश कुमार, नरेश सिंह, मुन्ना मठपाल, महेंद्र सिंह, रेनू तिवारी, दीपक सती, इंद्रजीत सिंह आदि रहे।