फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डेंगू से प्रोफेसर की मौत

Mon, 30 Oct 2023 02:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
डॉ. पुष्पेश जोशी फाइल फोटो। 
विज्ञापन
हल्द्वानी। जज फार्म निवासी डॉ. पुष्पेश जोशी (39) की डेंगू से मौत हो गई है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में वनस्पति विभाग में संविदा पर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन डेढ़ घंटे के भीतर स्थिति बिगड़ने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दिल्ली के निजी अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। डेंगू से जिले में यह चौथी मौत बताई जा रही है।
विज्ञापन


सुशीला तिवारी अस्पताल के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि मरीज को 27 अक्तूबर को सुशीला तिवारी अस्पताल में गंभीर हालत में लाया गया था। उनका एलाइजा टेस्ट पॉजीटिव था। इसके बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। प्रोफेसर के घर में उनकी मां, पत्नी, भाई और डेढ़ साल का बेटा है। बड़े भाई चंद्रेश जोशी ने बताया कि छह दिन से पुष्पेश की तबीयत खराब थी। शुक्रवार को मैक्स अस्पताल दिल्ली में उन्होंने दम तोड़ा।



छह का एलाइजा टेस्ट पॉजीटिव

हल्द्वानी। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को छह लोगों का एलाइजा टेस्ट पॉजीटिव आया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 744 हो गई है।
विज्ञापन



विवि के शिक्षकों ने जताया शोक

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय विवि के शिक्षक संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और महासचिव राजेंद्र कैड़ा ने प्रोफेसर के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि होनहार शिक्षक का असमय जाना विवि के लिए बड़ी क्षति है। कहा कि विवि की ओर से प्रभावित परिवार की आर्थिक मदद की जानी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें