नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. चंद्रकला रावत को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) नैनीताल शाखा का संयोजक नियुक्त किया गया है। उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया है। इस संबंध में इग्नू की निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह की ओर से आदेश जारी किया गया है।