नैनीताल। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा में सफल कार्यकाल के बाद प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट मंगलवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का कार्यभार संभालेंगे। हालांकि एसएसजे विश्वविद्यालय में रिकॉर्ड 36 दिनों में परीक्षा कराने और 200 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रस्तावों का उनका अनुभव शानदार रहा है लेकिन कुमाऊं विश्वविद्यालय में उनके सामने अकादमिक और प्रशासनिक स्तर पर कई कठिन चुनौतियां होंगी। प्रो. बिष्ट के सामने सबसे बड़ी चुनौती विश्वविद्यालय की पुरानी साख को बहाल रखते हुए नैक रैंकिंग में शीर्ष स्थान बनाए रखने की होगी। इसके अलावा, परिसर में फैकल्टी की कमी को दूर करना और मानव संसाधन को दुरुस्त करना उनके लिए बड़ी परीक्षा होगी। संवाद