फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अंकिता को न्याय दिलाने के लिए निकाला जुलूस

Mon, 19 Oct 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। अंकित भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर मालधन में ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही अंकिता हत्याकांड में कथित वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग। मांग पूरी नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार को ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी के नेतृत्व में लोगों ने मालधन पुलिस चौकी से जुलूस निकाला। इस दौरान जुलूस मालधन चौराहे तक पहुंचा जहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाने का भी विरोध किया और उन्हें पद से हटाने की मांग की। साथ ही अंकिता हत्याकांड में कथित वीआईपी का नाम उजागर कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान संजय नेगी, राहुल डंगवाल, मीना रावत, महावीर रावत, नरेंद्र रावत, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रकाश मठपाल, राहुल कांडपाल, इंद्र लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें